उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सत्तासीन पार्टी के नेताओ को भी सरेआम गोलियों से भून दिया जा रहा है। आज सुबह ऐसी ही एक वारदात हुई। जिसमे हापुड़ के भाजपा नेता की सपनावत पुलिस चौकी से कुछ दुरी पर ही हत्या कर दी गई। इस वारदात से पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो रहे है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी की अपराधियों पर नकेल डालने की घोषणा भी निष्प्रभावी होती दिख रही है।
यह चौकाने वाली घटना देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यकर्म स्थल से 20 किलोमीटर की दुरी पर घाटी है। गौरतलब है की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ग्रेटर नोयडा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे है। इससे कुछ घंटे पहले ही इस सनसनीखेज घटना के प्रकाश में आने से प्रदेश का पुलिस विभाग चौकन्ना हो गया है।
राकेश शर्मा इंटर कॉलेज में मृतक आश्रित पर नौकरी पर लगे थे। वह वहां कर्मचारी थे। सुबह जब वह नौकरी पर जा रहे थे तब रास्ते में उनका कुछ अज्ञात लोगों से विवाद हुआ। इसके बाद उन्होंने राकेश शर्मा को गोली मार दी।
सर्वेश कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़
गौरतलब है कि हापुड में आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद कार सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

धौलाना थाना क्षेत्र के करनपुर जट्ट गांव के रहने वाले राकेश शर्मा भाजपा में मंडल महामंत्री थे। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे राकेश शर्मा बाइक से छज्जुपुर इंटर कॉलेज में नौकरी के लिए जा रहे थे। वह वहां पर चर्तुथ श्रेणी के कर्मचारी थे। जैसे ही राकेश शर्मा सपनावत गांव के पास पहुंचे तो कार सवार बदमाशों ने उन गोलियां बरसा दीं।
राकेश शर्मा को घायल अवस्था में हापुड़ अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, इस मामले की सूचना लखनऊ तक पहुंच गई है। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।