[gtranslate]
Country

यूपी BJP की नई टीम में ब्राह्मणों का वर्चस्व, ब्राह्मण विरोधी ठप्पा हटाने की कवायद

8 माह पूर्व भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर स्वतंत्र देव सिंह की नियुक्ति हुई थी । तब से ही नई कार्यकारिणी गठित करने का युद्ध स्तर पर वर्कप्लान चल रहा था । जिसमें जातिवादी संतुलन बनाने की भरपूर कोशिश की गई। हालांकि प्रदेश में डेढ़ साल बाद विधानसभा के चुनाव भी होने है । जिसके मद्देनजर सभी जातियों का संतुलन बनाया रखा गया है। लेकिन यूपी की भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सबसे महत्वपूर्ण ब्राह्मण रहे हैं।

फिलहाल प्रदेश में विपक्ष द्वारा योगी सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का ठप्पा लगाया जा रहा है। जिसके मद्देनजर घोषित की गई 41 सदस्यीय कार्यकारिणी में 7 पद ब्राह्मणों को दिए गए हैं । जबकि दूसरे नंबर में ठाकुरों का वर्चस्व रहा है । ठाकुरों को 6 पदों पर नियुक्त किया गया है।

गौतम बुद्ध नगर की ही बात करें तो यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र और नोएडा के विधायक पंकज सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि पूर्व में वह महामंत्री थे। हालांकि इस हिसाब से उनका पद कम किया गया है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि दादरी के पूर्व विधायक और वर्तमान में गन्ना विकास संस्थान के उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर के पर कतर दिए गए । नवाब की जगह राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने ले ली है । नवाब सिंह नागर पहले प्रदेश उपाध्यक्ष थे। इस पद पर अब गुर्जर समाज से सुरेन्द्र नागर की ताजपोशी की गई है।

पिछले एक माह में सुरेंद्र सिंह नागर को यह दूसरा पद मिला है। उन्हें एक माह में पहले ही राज्यसभा में उपसभापति का पदेन सदस्य बनाया गया । इसके बाद अब वह प्रदेश के उपाध्यक्ष बने हैं । महज एक साल में ही सुरेंद्र नागर को प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर चर्चाओं का बाजार गरम है।

बहरहाल, भाजपा ने 41 सदस्यीय टीम में 7 ब्राह्मणों को जगह दी है। नयी कार्यकारिणी में 16 प्रदेश उपाध्यक्ष, 7 प्रदेश महामंत्री, 16 प्रदेश मंत्री और 2 कोषाध्यक्ष को जगह दी गई है।

16 सदस्यीय प्रदेश उपाध्यक्ष की टीम में विजय बहादुर पाठक और ब्रज बहादुर उपाध्याय ब्राह्मण है। जबकि 7 सदस्यीय प्रदेश महामंत्री की टीम में भी 2 ब्राह्मण शामिल है। जिनमें गोविंद नारायण शुक्ल और सुब्रत पाठक शामिल हैं। 16 सदस्यीय प्रदेश मंत्री की टीम में 3 ब्राह्मण शामिल किए गए हैं। जिनमें त्र्यम्बक त्रिपाठी, प्रांशु दत्त द्विवेदी और मीना चौबे शामिल हैं।

41 सदस्यीय टीम में संतुलन बनाने के लिए 6 ठाकुर नेताओं को भी शामिल किया गया है। वहीं आठ दलित एवं 12 पिछड़ी जाति के नेताओं को कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

प्रदेश उपाध्यक्षों की सूची में लक्ष्मण आचार्य, पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, सलिल विश्नोई, दयाशंकर सिंह, सुरेंद्र नागर, सतपाल सैनी, पदमसेन चौधरी, नीलम सोनकर,कमलावती सिंह, प्रकाश पाल,संतोष सिंह, देवेन्द्र चौधरी, ब्रजबहादुर उपाध्याय, सुनीता दयाल हैं। जबकि प्रदेश महामंत्रियों की सूची में जेपीएस राठौड़, गोविंद नारायण शुक्ल, अश्विनी त्यागी, अमरपाल मौर्य, सुब्रत पाठक, अनूप गुप्ता, प्रियंका रावत हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD