[gtranslate]
Country

यूपी में लॉकडाउन पर असमंजस में सरकार, जनता बोली -2022 BJP आउट फ्राम UP

पिछले साल लॉकडाउन में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कार्यों की सराहना हुई थी। यहां तक की कई प्रदेशों ने योगी सरकार की गाइडलाइन तक को फोलो किया था और अपने प्रदेशों में लागू किया था। तब कहा गया था कि दूसरे प्रदेशों में भी “यूपी मॉडल” प्रभावी रहा। लेकिन इस साल आई कोविड-19 की दूसरी लहर ने मुख्यमंत्री योगी की इस छवि को बट्टा लगाया है।

इस बार मुख्यमंत्री योगी का प्रशासनिक अमला उस तरह कोरोना पर नियंत्रण करता नहीं दिख रहा है। यही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार लॉकडाउन को लेकर भी असमंजस की स्थिति में है। अभी तक भी लॉकडाउन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार कोई क्लियर स्टैंड नही ले सकी है । लोग सरकार को इस मामले में “कंफ्यूज सरकार ” की उपमा दे रहे हैं। यहां तक की ट्विटर पर कुछ लोगों ने योगी के मिशन 2022 तक पर सवालिया निशान उठा दिए है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने पिछले सप्ताह 30 अप्रैल को सूबे में लॉकडाउन लगाया था। यह 3 मई की सुबह तक चलना था। लेकिन इसे बढ़ाकर 6 मई की सुबह कर दिया गया। इसके बाद सरकार ने एक बार फिर अपना फैसला पलट दिया। 6 मई आने से पहले ही इसे 10 मई की सुबह तक बढा दिया गया है। जनता इसे सरकार का मायनस प्वाइंट बता रही है। प्रदेश की जनता का कहना है कि हो सकता है कि अभी भी लॉकडाउन की तारीख में फेरबदल किया जा सकता है। इसके मद्देनजर ही अगले आदेश की प्रतीक्षा अभी से की जाने लगी है।

यूपी में लॉकडाउन की तारीखों में हो रही अदला-बदली के आदेशों से जनता योगी सरकार को निशाने पर ले रही है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग योगी के खिलाफ अपनी जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। ट्विटर पर कई लोगों ने टिप्पणियां की है। जिसमें जनता ने योगी को 2022 का आईना भी दिखाया है।

इस संबंध में ट्वीटर पर संकेत केसरवानी लिखते हैं कि बीजेपी यूपी सरकार का पाखंड जब हाई कोर्ट ने लॉकडाउन के लिए कहा योगी SC में गए, क्योंकि साहब का इलेक्शन चल रहा था। अब इंस्टालमेंट में लॉकडाउन कर रहे हैं कि जनता कुछ बोले नहीं। ‘2022 BJP आउट फ्राम UP’ । सब दिखता है जनता को । पागल किसी और को समझना।

इसी तरह ट्वीटर यूजर अनुराग राणा लिखते हैं कि पहले यह 10 से 5 और 8 से 5 सिर्फ रविवार के लिए हुआ था। बाद में बढ़कर शनिवार व रविवार हो गया। फिर सोमवार शामिल हुआ, फिर 2 और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया और अब अगले मंगलवार तक। यह पिछले 4-5 दिनों में यूपी सरकार ने तय किया है। और कुछ कह दो तो ये केस ठोंक देंगे।

इसी के साथ एक और ट्वीट मुदित रस्तोगी ने किया है। जिसमें वह लिखते हैं कि यूपी में दिन पर दिन हालात गंभीर होते जा रहे हैं। प्रशासन वास्तविकता को स्वीकार नहीं कर रहा है। यह बड़ी समस्या है। हमें ढूंढना होगा, जहां हमारी कमी है। लेकिन, सबसे पहले हमें यह स्वीकार करना होगा कि यूपी में वास्तविकता बदतर है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD