[gtranslate]
Country

कानपुर मुठभेड़ के बाद विकास दुबे पर एक्शन, जेसीबी से गिराया गया घर

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कभी भी अपराध करने से चूकते नहीं हैं। आम आदमी से लेकर पुलिस आॅफिसर तक कोई भी उनसे सुरक्षित नहीं हैं। कुंडा के एसएसपी 06 मार्च 2013 सरेआम सुबह के वक्त अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

गौरतलब है कि विकास से बात करने वाले लोगों में कुछ पुलिस अधिकारियों के नंबर भी हैं।

इस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या 04 अक्टूबर 2019 में हुई। गोकशी की एक घटना में सरेआम हत्या कर दी गई। उत्तर प्रदेश न जाने इस तरह के कितने आॅफिसरों की हत्या हुई है। यूपी पुलिस के आठ जवानांे को शहीद करने वाले विकास दुबे के बिठुर गांव में उसके घर को गिरा दिया गया है। पुलिस की 20 टीमें अलग- अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं। इन सभी इलाकों में विकास के परिवार वाले रहते हैं।

आठ पुलिसकर्मियों की शहीद होने के बाद मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश जारी है। प्रशासन विकास दुबे की सारी पोपर्टी सीज करने की तैयारी कर रहा है। प्रशासन उसकी संपत्तियों की जांच करेगा। सभी बैंक खाते भी सीज किए जाएंगे। पुलिस ने अब तक इस मामले में पूछताछ के लिए 12 सदस्यों को हिरासत में लिया है। जल्द से जल्द विकास दुबे को पकड़ा जा सके।

विकास दुबे को पकड़ने के लिए नेपाल से जुड़ी 120 किमी की सीमा है और चार थाने हैं। हर जगह उसकी फोटो लगा दी गई है। गौरतलब है कि विकास से बात करने वाले लोगों में कुछ पुलिस अधिकारियों के नंबर भी हैं। इस बात की भी आशंका जाहिर की जा रही है कि जब पुलिस की टीम विकास दुबे से पूछताछ के लिए निकली विकास दुबे को फोन कर अलर्ट कर दिया गया।

You may also like

MERA DDDD DDD DD